नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम है अँकुर सक्सेना! मैं एक लेखक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वेब डेवलपर, ब्लॉगर, सेल्फ पब्लिशर और ट्रेवलर हूँ| मैं इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति, सूचना प्रोद्योगिकी (I.T.), विज्ञान एवं तकनीकी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और वेब डेवलपमेंट से सम्बन्धित विभिन्न विषयों का स्वयं अध्ययन और R&D करता हूँ और उससे सम्बन्धित लेखन कार्य भी करता हूँ| जिनमें से कुछ को मैं अपनी ब्लॉगिंग वेबसाइट ANKUR SAXENA BLOG’S [https://saxena88ankur.blogspot.com/] के माध्यम से आप सभी पाठकों के लिये प्रकाशित करता हूँ|
आज के इस ब्लॉग / लेख में हम अपने desktop / laptop computer पर Elementary OS को install करना सीखेंगे| परन्तु, जिससे पहले हम इसे अपनी machine / system पर install करने के विषय में जाने, उससे पहले हमें यहाँ Elementary OS के विषय में कुछ आधारभूत जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिये|
तो आइये दोस्तों! आरम्भ करते हैं, आज का यह ब्लॉग / लेख....
Green Bay To Prince George Gameplay Part 2 | Clothes Cargo | INDIAN TRUCKER...
INTRODUCTION TO ELEMENTARY OS
Elementary OS एक free और open source, Linux Ubuntu LTS पर आधारित Linux distro /
distribution है| Elementary OS को इसके निर्माणकर्ताओं के द्वारा desktop और laptop computers के लिये तैयार किया गया है| Elementary OS स्वयं को, “Fast, Open
and Privacy-respecting” के रूप में प्रमोट करता है और Apple MacOS और Microsoft Windows के रिप्लेसमेंट रूप में बढ़ावा देता है और इसमें pay-what-you-want model है|
Elementary OS, Linux का एक बेहद fast, secure, free और open source, operating
system अथवा distro / distribution है| इसके desktop environment को Elementary, Inc. के द्वारा डेवलप और मेनटेन किया जाता है| Elementary OS को प्राथमिक रूप से 31 मार्च, 2011 को रिलीज़ किया गया था|
Elementary OS का वर्तमान version v5.1.7 “Hera” है, जो अक्टूबर, 2020 को रिलीज़ हुआ था| Elementary OS, Linux OS family का operating system है, जोकि Linux Ubuntu LTS पर आधारित है| Elementary OS,
Long-term support update method पर आधारित distribution है| Elementary OS,
GPLv3 license के अन्तर्गत आता है|
Elementary OS के विषय में आधारभूत जानकारी प्राप्त करने के बाद, आइये हम Elementary OS को अपनी डेस्कटॉप / लैपटॉप मशीन पर इंस्टाल करने के लिये आवश्यक System Specifications के बारे में जान लेते हैं|
RECOMMENDED SYSTEM SPECIFICATIONS
1. Processor: Recent Intel i3 / comparable dual-core 64-bit
processor
2. RAM: 4 GB of System memory
3. HDD / SDD: 15 GB of free space
4. CD / DVD drive / a USB port
5. Display: 1024 x 768 display
6. Internet access (optional)
इन सब आवश्यक जानकारियों को प्राप्त करने के बाद, आइये अब हम Elementary OS को अपनी मशीन पर डाउनलोड करना सीख लेते हैं,......
Download Elementary OS 5.1.7
Elementary OS के वर्तमान distribution 5.1.7 को अपनी मशीन पर डाउनलोड करने के लिये नीचे गये स्टेप्स को फॉलो कीजिये:
1. सबसे पहले अपने Operating system अर्थात् Windows OS, MacOS,
Linux OS या Other Linux distribution पर Elementary OS
5.1.7 को डाउनलोड करने के लिये सबसे पहले अपनी मशीन को Internet से कनेक्ट कीजिये|
2. अब अपने पसंदीदा Web browser को खोलिये और उसमें नीचे दिये गये Elementary OS
5.1.7 के official web page पर जाकर अपनी आवश्यकता के अनुसार Elementary OS के package को डाउनलोड कीजिये|
Elementary OS Official Web Page
Elementary OS 5.1.7 को अपनी मशीन पर डाउनलोड करने के बाद अब आपको इसकी Bootable USB Stick बनाने की आवश्यकता होगी| जिसके लिये आप Universal USB
Installer अथवा Rufus जैसे किसी अन्य Media creation tool का प्रयोग कर सकते हैं| और यदि आप पहली बार Bootable USB Stick बना रहे हैं और आप इन टूल्स की सहायता से Bootable USB Stick बनाना चाहते हैं, तो मैं आपके लिये अपने एक पुराने ब्लॉग / लेख का लिंक में नीचे दे रहा हूँ, जिसमें आप Creating USB Bootable Flash Drive For Kali Linux On Windows
System नामक शीर्षक पर जाकर आसानी से Bootable USB Stick बनाना सीख सकते हैं|
How To Install Kali Linux 2020.1 On 32-bit Or 64-bit System
तो आइये दोस्तों,... अब हम इस ब्लॉग / लेख के अन्तिम शीर्षक के अन्तर्गत Elementary OS
5.1.7 को अपनी मशीन पर Install करना सीख लेते हैं| और हाँ! मैं यहाँ पर आपको एक छोटा सा सुझाव देना चाहूँगा कि यदि आप Elementary OS 5.1.7 को Dual-boot mode में Windows OS के साथ-साथ Install करने के विषय में विचार कर रहे हैं, तो बस मैं यही कहूँगा कि आप इसे Windows OS के साथ-साथ Dual-boot mode में Install न करके इसे किसी अन्य HDD / SDD पर Install कीजिये| वैसे तो Linux OS और उसके अन्य distributions, Dual-boot mode
में भी सही प्रकार से कार्य करते हैं| परन्तु, Dual-boot mode में Linux distribution को Windows OS के साथ-साथ Install
करने से आपकी मशीन की परफॉरमेंस पर असर पढ़ सकता है और आपके आवश्यक data को भी नुकसान पहुँच सकता है| इसलिये आपके लिये सेफ साइड में यही अच्छा रहेगा कि आप Elementary OS 5.1.7 को किसी अन्य HDD / SDD पर Install करें|
Elementary OS 5.1.7
Installation
Elementary OS 5.1.7 को अपनी मशीन पर इंस्टाल करने के लिये नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो कीजिये:
1. Elementary OS
5.1.7 की Bootable USB Stick को अपने desktop / laptop में insert कीजिये और अपनी मशीन को Restart कीजिये|
2. अपनी मशीन के Restart होने के तुरन्त बाद Boot menu को खोलने के लिये अपने सिस्टम की निर्माता कम्पनी के द्वारा निर्धारित किये गये F1, F2, F10, F12,
Del, Esc, आदि बटन को बार-बार तबतक दबाइये, जबतक Boot menu खुल नहीं जाता|
3. Boot menu के खुल जाने के बाद उसमें से अपनी Bootable USB Stick को चुनिये और Enter बटन दबाइये|
4. इसके बाद, Elementary
OS 5.1.7 का Live session आरम्भ हो जायेगा| जिसमें आप Elementary OS 5.1.7 को उपयोग करके उसके features का अनुभव कर सकते हैं| अब Install Elementary OS
के icon पर double-click कीजिये|
इसके बाद, आपके सामने एक नयी Welcome wizard खुल जायेगी|
5. इसमें से अपने Operating system की language का चयन कीजिये और Install elementary बटन पर क्लिक कीजिये|
अब, Keyboard
layout नामक अगली wizard खुलेगी|
6. इसमें से अपने Operating system के Keyboard layout का चुनाव करें और Continue पर क्लिक कीजिये|
इसके बाद, आपके सम्मुख Updates and Other
Softwares नाम से एक नयी wizard प्रदर्शित होगी|
7. इस wizard में से third party software के option पर क्लिक करके Continue पर क्लिक कीजिये|
NOTE: वैसे third party software को इंस्टाल करना optional है|
अब आपके सामने Installation type नाम की एक नयी wizard खुलेगी|
8. इस wizard में से Elementary OS के Installation type का चयन कीजिये|
NOTE:
यदि आप Elementary OS
5.1.7 को Dual-boot mode में Windows OS के साथ-साथ Install करना चाहते हैं, तो आप Something else option का चयन कीजिये और स्टेप 9 से Installation की प्रक्रिया का अनुसरण कीजिये|
यदि आप पहले से ही अपनी मशीन में Linux के किसी अन्य distribution का उपयोग कर रहे हैं अथवा नवीन HDD / SDD पर इसे Install कर रहे हैं, तो आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी option को चुन सकते हैं|
यदि आप नवीन HDD / SDD पर Elementary OS
5.1.7 को Install कर रहे हैं और अपने निजी प्रयोग के लिये File system वाले partition के साथ-साथ अन्य partitions भी बनाना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आप Something else option का चयन करके अपनी आवश्यकता के अनुसार partition table बना सकते हैं|
9. अपनी आवश्यकता के अनुसार, सही विकल्प का चयन करें और Continue पर क्लिक करें|
इसके बाद, अगले चरण में आपके सामने Installation type नाम की एक अन्य wizard खुलेगी|
10. इस wizard में आपकी मशीन की HDD / SDD में बने समस्त partitions प्रदर्शित हो जायेंगे| अब, इसमें से उस partition का चयन करें, जिसमें आप Elementary OS 5.1.7 को Install
करना चाहते हैं|
11. Partition को चुनने के बाद, ‘+’ symbol पर क्लिक कीजिये|
अब, आपके सम्मुख Create partition नामक एक dialog-box खुल जायेगा|
12. Create partition नामक इस dialog-box में Use as में Ex4 journaling file system विकल्प को चुनिये और Mount point के अन्तर्गत ‘/’ symbol विकल्प को चुनिये और OK पर क्लिक कीजिये| इसके बाद Install Now पर क्लिक कीजिये|
13. अब, आपके सामने Go back to the
menu and resume partitioning नामक एक dialog-box खुलेगा| जिसमें आपसे आपके द्वारा निर्मित किये गये partition पर Elementary OS 5.1.7 को Install
करने की अनुमति माँगी जायेगी| इसे अनुमति प्रदान करने के लिये Continue पर क्लिक करें|
14. अगले चरण में, आपके सम्मुख Write the changes
to disk नामक एक dialog-box खुलेगा| जिसे अनुमति प्रदान करने के लिये Continue पर क्लिक कीजिये|
15. अगले चरण में, Where are you? नामक wizard में से अपनी Country location को चुनिये और Continue पर क्लिक कीजिये|
16. इसके बाद, Who
are you? नामक wizard में Your name, Your computer’s name, User name और User password जैसी अन्य आवश्यक सूचनाओं को टाइप कीजिये और Continue पर क्लिक कीजिये|
Continue पर क्लिक करने के बाद आपकी मशीन पर Elementary OS
5.1.7 की Installation की प्रक्रिया आरम्भ हो जायेगी|
इसके बाद,
Installation की प्रक्रिया पूर्ण होने तक कुछ देर प्रतीक्षा करें| Installation की प्रक्रिया पूर्ण होने में कुछ समय लग सकता है| यह आपकी मशीन की स्पीड पर निर्भर करता है|
Elementary OS 5.1.7 की Installation की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद, Installation
Complete नामक एक नया dialog-box प्रदर्शित होगा| जिसमें आपसे मशीन को Restart करने के लिये कहा जायेगा|
याद रखिये! अपने सिस्टम / मशीन को Restart करने से पहले, सिस्टम से अपनी Elementary OS
5.1.7 की Bootable USB Strick को बहार निकाल लें|
सिस्टम / मशीन के Restart होने के बाद, Elementary
OS 5.1.7 आपके सिस्टम पर सफलतापूर्वक Install हो चूका है और आपके उपयोग के लिये तैयार है|
तो दोस्तों,...... यह था मेरा Elementary OS
5.1.7 की Installation से सम्बन्धित ब्लॉग / लेख| आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह ब्लॉग / लेख पसन्द आया होगा| दोस्तों, मेरा यह ब्लॉग, अगर आपकी किसी भी तरह से सहायता कर पाता है, तो मेरे लिये ये बहुत बड़ी ख़ुशी का विषय होगा|
यदि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो कृपया पेज के ऊपर दिए गए Enter your email
address में अपनी ईमेल आईडी के द्वारा मेरे ब्लोग्स को सब्सक्राइब करें| जिससे कि आपको मेरी ब्लॉगर
वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले किसी भी ब्लॉग / लेख की जानकारी ईमेल
के माध्यम से सबसे पहले प्राप्त हो सके| और कृपया मेरे इस ब्लॉग
के लिंक को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर कीजिये| अगर आपके इस लेख से सम्बन्धित कुछ सुझाव हैं, तो आप कमेंट्स के माध्यम से लेख के अन्त में उन्हें प्रकट
कर सकते हैं| इस ब्लॉग / लेख को लिखते समय, यदि मुझसे Elementary OS 5.1.7 की Installation से
सम्बन्धित किसी भी प्रकार की त्रुटी रह गयी हो, तो उसके लिये
मैं आप सभी पाठकों से क्षमा माँगना चाहूँगा और साथ ही आपके महत्त्वपूर्ण सुझावों
और कमेंट्स का अभिलाषी रहूँगा|
तो दोस्तों! अभी के लिये
आज के इस ब्लॉग में बस इतना ही| जल्द मिलते हैं, ऐसे ही किसी
नये ब्लॉग के साथ| तबतक के लिये खुश रहिये, स्वस्थ रहिये, सुरक्षित रहिये और पढ़ते रहिये|
0 Comments