प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता [भाग 3]

प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता [भाग 3]


नमस्ते दोस्तों, 

मैं अँकुर सक्सेना! आप सभी पाठकों का अपनी प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता की श्रृंखला के भाग 3 में स्वागत करता हूँ| आशा करता हूँ कि आप सभी पाठकों को प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता की श्रृंखला का भाग 2 पसन्द आया होगा| 

तो आइए! प्रारम्भ करते हैं, प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता की श्रृंखला का भाग 3...


The Great Sphinx Of Giza
The Great Sphinx Of Giza
प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता की श्रृंखला के इस भाग में हम निम्नलिखित तथ्यों का अध्ययन करेंगे:

1. प्राचीन मिस्त्र के प्रमुख राजवंश
2. प्राचीन मिस्त्र के पुराने राजवंश के प्रमुख फैरो

1. प्राचीन मिस्त्र के प्रमुख राजवंश

प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता, स्थापत्य एवं नगर नियोजन में अति-विकसित नगरीय सभ्यताओं में से एक थी| ऐसा प्रतीत होता है कि इस सभ्यता के लोगों को भवन निर्माण और नगर निर्माण की उच्च तकनीकों का अच्छा-खासा ज्ञान प्राप्त था| इस सभ्यता के सम्राटों अर्थात फैरो के द्वारा अनेक भव्य और अद्भुत पिरामिडों, स्मारकों, स्फिन्क्स, मन्दिरों आदि का निर्माण करवाया गया था|
प्राचीन राजशाही (Old Kingdom) के चौथे राजवंश (4th dynasty) के शासक खुफू (Khufu) के द्वारा निर्मित कराया गया विश्व के आश्चर्यों में से एक कहा जाने वाला ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गीजा (The Great Pyramid of Giza) एक प्रमुख स्थान रखता है| वैसे तो, प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता में अनेक राजशाहियों का शासनकाल रहा| परन्तु, प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता पर प्रमुख रूप से तीन राजशाहियों अर्थात् प्राचीन / पुरानी राजशाही (Old Kingdom), मध्ययुगीन राजशाही (Middle Kingdom) तथा नवीन राजशाही (New Kingdom) के शासनकाल को महत्त्वपूर्ण माना जाता है|

प्राचीन/पुरानी राजशाही (Old Kingdom)

The Great Pyramid Of Giza
The Great Pyramid Of Giza
मिस्त्र पर पुरानी राजशाही / साम्राज्य का शासनकाल 2600-2100 ई०पू० के लगभग था| पुराने साम्राज्य के शासनकाल को मुख्य रूप से पिरामिडों के काल अर्थात् Age of the Pyramids के रूप में जाना जाता है| पुराने साम्राज्य को मिस्त्र में महान स्थलों के निर्माण काल के तौर पर भी जाना जाता है, जैसे गीज़ा का महान पिरामिड (The Great Pyramid of Giza), जोकि प्राचीन मिस्त्र के पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के दूसरे फैरो खुफू के द्वारा निर्मित करवाया गया था|

प्राचीन साम्राज्य के चौथे राजवंश के शासकों को पिरामिड निर्माता (Pyramid Builders) के रूप में भी पहचाना जाता है| फैरो स्नेफेरू, जिन्होंने पिरामिड निर्माण-कला को परिपूर्ण किया था| इनके बेटे और गीज़ा के महान पिरामिड के निर्माता फैरो खुफू, खुफू के बेटे फैरो खाफरे और मैनकारा, जिन्होंने गीज़ा के महान पिरामिडों और महान स्फिंक्स (Great Sphinx) का निर्माण कराया था|






मिस्त्र के पुराने साम्राज्य के शासनकाल के दौरान, निर्माण-कला और स्थापत्य-कला का सर्वाधिक विकास हुआ और इस साम्राज्य के काल ने प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता, जोकि नील नदी की घाटी में स्थित एक विकसित नगरीय सभ्यता थी, के विकास और भौतिक समृद्धि के शिखर को प्राप्त किया|

2. प्राचीन मिस्त्र के पुराने राजवंश के प्रमुख फैरो

प्राचीन मिस्त्र के तीन प्रमुख साम्राज्यों अर्थात प्राचीन / पुराना साम्राज्य, मध्यकालीन साम्राज्य और नवीन / नया साम्राज्य में पुराना साम्राज्य सर्वाधिक महत्तवपूर्ण एवं उल्लेखनीय है| इन तीनों साम्राज्यों में कई महान तथा शक्तिशाली फैरो हुए| यदि आधुनिक सर्वेक्षणों तथा स्त्रोतों का अध्ययन किया जाए, तो पता चलता है कि, प्राचीन विश्व की इस महान सभ्यता पर सर्वाधिक महिला फैरो ने शासन किया था|
इस लेख में हम प्राचीन मिस्त्र में भव्य पिरामिडों के निर्माण को प्रारम्भ करने वाले पुराने साम्राज्य के प्रारम्भिक फैरो के विषय में अध्ययन करेंगे|


2.1. ड्जोसेर (Djoser)
Djoser
Djoser

ड्जोसेर, प्राचीन / पुराने साम्राज्य के तृतीय राजवंश के फैरो थे| इनका प्राचीन मिस्त्र पर शासनकाल लगभग 2667-2648 ई०पू० के मध्य का था| ड्जोसेर के शासनकाल से ही मिस्त्र में पिरामिडों का निर्माण प्रारम्भ हुआ था| इससे पहले तक के मिस्त्र के मकबरों और मन्दिरों की ईमारतें सामान्यतया एक मंजिला हुआ करती थीं|

ड्जोसेर को मुख्य रूप से स्वयं के लिए पिरामिड का निर्माण करवाने वाले फैरो के रूप में जाना जाता है| इनके द्वारा निर्मित करवाया गया पिरामिड एक स्टेप पिरामिड है, जोकि इनका अन्तिम विश्राम स्थल अर्थात मकबरा है| ड्जोसेर का स्टेप पिरामिड, मिस्त्र के सक्कारा में स्थित है| जिसके बारे में हम आगे के लेखों में अध्ययन करेंगे|

ड्जोसेर ने अपने शासनकाल में अपने साम्राज्य की सीमा-रेखा को सिनाई पेनिन्सुला तक और दक्षिण में आसवान तक विस्तृत करने में कामयाबी हासिल की थी|




2.2. स्नेफेरू (Sneferu)
Sneferu
Sneferu

स्नेफेरू, पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के संस्थापक थे| ऑक्सफ़ोर्ड हिस्ट्री ऑफ़ एन्शिएंट इजिप्ट के अनुसार, “फैरो स्नेफेरू का प्राचीन मिस्त्र पर शासनकाल 2613-2589 ई०पू० के लगभग का था”|

फैरो स्नेफेरू ने अपने शासनकाल में लगभग 3 पिरामिडों का निर्माण करवाया था, जो अभी भी जीवित अवस्था में हैं और इन्होने पिरामिडों की निर्माण-कला, डिज़ाइन में प्रमुख नवाचारों की शुरुआत की थी|


2.3. खुफू (Khufu)

खुफू, पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के एक महान फैरो थे| इनका मिस्त्र पर शासनकाल लगभग 2589-2566 ई०पू० के मध्य था| इनके पिता फैरो स्नेफेरू थे| खुफू अपने पिता की मृत्यु के बाद मिस्त्र के सिंघासन पर बैठे थे|

Khufu
Khufu

फैरो खुफू को ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गीज़ा के निर्माता के रूप में जाना जाता है, जोकि दुनिया के आश्चर्यों में से एक है| ग्रीक इतिहासकार हैरोडोट्स ने फैरो खुफू को एक दुष्ट एवं अत्याचारी फैरो कहा था, जिसने इस महान पिरामिड का निर्माण, दास मजदूरों (Slave workers) से कराया था|

परन्तु, आधुनिक इतिहासकारों तथा आर्किओलोजिस्ट्स के द्वारा किये गए सर्वेक्षणों एवं अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि गीज़ा के महान पिरामिड का निर्माण दास मजदूरों के द्वारा नहीं, बल्कि शिल्प मजदूरों (Craft workers) के द्वारा किया गया था| जिन्हें, फैरो खुफू ने उनकी प्रतिभा और श्रम के अनुरूप उचित वेतन तथा अनुदान भी प्रदान किये थे|

2.4. खाफरे (Khafre)
Khafre
Khafre

फैरो खाफरे, फैरो खुफू के पुत्र थे| खाफरे, पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के शासक थे| इनका शासनकाल लगभग 2558-2532 ई०पू० तक था| मिस्त्र इनके शासनकाल में समृद्ध हुआ और बिबलोस, वर्तमान में लेबनान और इबला, वर्तमान सीरिया जैसे देशों के साथ व्यापार के साक्ष्य भी प्राप्त होते हैं|

फैरो खाफरे की प्राप्त हुई एक विशाल प्रतिमा में उनके कन्धों पर प्राचीन मिस्त्र के भगवनहोरस को एक बाज़ के रूप में दर्शाया गया है| खाफरे ने अपने शासनकाल में गीज़ा में अपने लिए अपने पिता खुफू के पिरामिड के समीप एक विशाल पिरामिड का निर्माण करवाया था, जिसे Pyramid of Chefren के नाम से भी जाना जाता है| यह पिरामिड, गीज़ा के पिरामिडों में दूसरा विशाल पिरामिड है|

ग्रेट स्फिंक्स का निर्माण भी सम्भवतः फैरो खाफरे के शासनकाल में ही हुआ था, जोकि गीज़ा स्थित इसके पिरामिड के पास स्थित है| ऐसा कहा जाता है कि यह स्फिंक्स, फैरो खाफरे के पिरामिड की लुटेरों से सुरक्षा कर रहा है|

इस महान स्फिंक्स की विशेष बात यह है कि इसका शरीर शेर के जैसा दिखता है और इसका सर फैरो के जैसा दिखता है| ग्रेट स्फिंक्स, एक विशालतम मुक्त खड़ी हुई मूर्ति है, जो प्राचीनकाल से वर्तमान समय तक जीवित अवस्था में है|

2.5. मैनकारा (Menkaura)

Menkaura
Menkaura



फैरो मैनकारा, फैरो खाफरे के पुत्र थे| फैरो मैनकारा, पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के शासक थे| इनका मिस्त्र पर शासनकाल लगभग 2532-2503 ई०पू० के मध्य था| इन्होंने 2490 ई०पू० में गीज़ा में अपने लिए एक पिरामिड का निर्माण करवाया था| जोकि, मिस्त्र के गीज़ा स्थित तीन प्रमुख पिरामिडों में से सबसे छोटा है|

फैरो मैनकारा के पिरामिड के समीप ही उनकी रानियों के भी छोटे-छोटे पिरामिड स्थित हैं|










तो दोस्तों! यह था, मेरी प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता की श्रृंखला का भाग 3| आशा है कि आप सभी पाठकों को मेरा यह प्रयास पसन्द आया होगा| दोस्तों, यदि आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा हो, तो कृपया मेरे ब्लोग्स को पेज के ऊपर दिए गए Enter your email address में अपनी ईमेल आईडी के द्वारा मेरे ब्लोग्स को सब्सक्राइब करें| जिससे आपको प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता की श्रृंखला से सम्बन्धित प्रत्येक लेख एवं मेरी ब्लॉगर वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले अन्य लेखो की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से सबसे पहले प्राप्त हो सके| और कृपया मेरे इस लेख के लिंक को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें| यदि इस लेख से सम्बन्धित आपके कुछ सुझाव हैं, अथवा इस इस लेख को लिखते समय मुझसे प्राचीन मिस्त्र के इतिहास से सम्बन्धित कोई गलती हो गयी हो, तो आप अपने विचार कमेंट्स के द्वारा प्रकट कर सकते हैं|

तो दोस्तों! अभी के लिए इस लेख में बस इतना ही| जल्द मिलते हैं, एक नए लेख के साथ| तबतक के लिए खुश रहिये, सुरक्षित रहिये, स्वस्थ रहिये और पढ़ते रहिये|







References 

Ancient Egypt by David Silverman
IGNOU MA History Books-MHI-01 प्राचीन और मध्ययुगीन समाज [खंड-2 कांस्ययुगीन सभ्यताएँ]
Ancient Egypt
प्राचीन मिस्र
Giza pyramid complex
Egyptian pyramids
Sphinx
Egyptian Mummies
Old Kingdom of Egypt
Fourth Dynasty of Old Kingdom
Pharaohs
5 Great Female Rulers of Ancient Egypt
When Women Ruled the World: Six Queens of Egypt by Kara Cooney


My book Pracheen Vishva Ki Pramukh Nadi Ghati Sabhaytayein/प्राचीन विश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं (Hindi Edition) Kindle Edition
Announcement! प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता श्रृंखला
प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता [भाग 1]
प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता [भाग 2]



Post a Comment

0 Comments