Python 3 Installation (Hindi)

मेरा नाम अंकुर सक्सेना है| मैं एक लेखक, ब्लॉगर, सॉफ्टवेर प्रोग्रामर, वेब डेवलपर, सेल्फ पब्लिशर और ट्रेवलर हूँ| मैं इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति, विज्ञान एवं तकनीकी, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, वेब डेवलपमेंट, आदि विषयों का स्व-अध्ययन एवं रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट (R&D) करता हूँ और इससे सम्बन्धित लेखन कार्य भी करता हूँ| जिनमें से कुछ को मैं लेख, ब्लॉग, टुटोरिअल, आदि के माध्यम से अपनी ब्लोगिंग वेबसाइट ANKUR SAXENA BLOG'S पर प्रकाशित करता हूँ|

दोस्तोंआज के इस tutorial में हम अपने Windows / Linux system में Python 3.6 को Install करना सीखेंगे|

Python 3 Installation (Hindi)

How To Install Python 3.6 In Linux System

Linux system में Python को दो प्रकार से install किया जा सकता हैपहला तरीका है, Internet की सहायता से Python की ppa द्वारा install करनापरन्तु, ppa के द्वारा इसे install करने से पहले आप ppa के official web page पर जाकर जाँच कर ले कि यह ppa आपके Linux destribution के version के लिए उपलब्ध है अथवा नहींबिना इस विषय की जाँच किये ppa का प्रयोग कर Python को अपने Linux system में install करने से आपके system properties पर असर पड़ सकता है और आपकी कुछ system properties lock भी हो सकती हैं|

इसलिए हम यहाँ पर बिना किसी परेशानी का सामना किये Python को Linux system में install करने के लिए दूसरे तरीके का प्रयोग करेंगेजोकि है, Python की tarball file के द्वारा install करनाइस तरीके के द्वारा Python को अपने  Linux system में install करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow कीजिये:


1.
 सबसे पहले अपने अपने मनपसंद web browser को खोलिए|

2. अब, Python के official web page जाइये और Python के उस version की tarball file download कर लीजियेजिसे आप अपने Linux system में install करना चाहते हैं|


NOTE: वैसे तो Linux के current destributions में Python 2 के साथ-साथ Python 3.5 भी default रूप से आती हैपरन्तुयदि आप Python के किसी और version पर काम करते हैं और उसे अपने Linux system में install करना चाहते हैंतो इस method का प्रयोग कर सकते हैं|


3.
 अब, dash menu से अपने terminal को खोलिए अथवा terminal की shortcut key “ctrl+alt+t” का प्रयोग करके अपने terminal को खोलिए|


4.
 अब, ‘cd’ command का प्रयोग करके उस location पर जाइयेजहाँ पर आपने python को download करके save कराया है|


Pracheen Vishva Ki Pramukh Nadi Ghati Sabhaytayein/प्राचीन विश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं (Hindi Edition) Kindle Edition

उदाहरण के लिएमान लीजिये कि आपने Desktop पर python को रखा हैतो अपने terminal में निम्नलिखित command का प्रयोग करके Desktop पर जाइये:


$ cd Desktop <press the Enter key>


5.
 इसके बादनिम्नलिखित command का उपयोग करके download किये गए package को extract कर लीजिये:


$ sudo tar xzf Python-3.6.0.tgz <press the Enter key>


अब
यह आपसे sudo password माँगेगाइसमें अपना वह password type कीजियेजिसका उपयोग आप अपने system में login करने के लिए करते हैं और Enter key दबाइए|

 

NOTE: यहाँ पर ध्यान रखें कि Python-3.6.0 के स्थान पर आपको अपने package का नाम लिखना है|


6.
Package के extract हो जाने के बाद एक नया terminal खोले और निम्न command type करें:


$sudo –H nautilus <press the Enter key>


7.
 इसके बाद, Desktop पर जाकर extract किये गए python package की directory को copy करें और /usr/lib/location पर जाकर paste कर दें|


8.
Python की directory को “/usr/lib/location पर paste करने के बाद cd’ command का उपयोग करके Python की directory में जाइये:


$ cd /usr/lib/ Python-3.6.0/ <press the Enter key>


9.
 अबनिम्नलिखित command के द्वारा Python को अपने Linux system में compile कीजिये:


$ sudo ./configure --enable-optimizations <press the Enter key>


अब
कुछ देर प्रतीक्षा करेंआपको अपने terminal में कुछ scripts run होती नज़र आयेंगी|


10.
 इस process के पूर्ण हो जाने के बाद निम्न command के द्वारा python को अपने system में install करें:


$ sudo make install <press the Enter key>


कुछ
 देर प्रतीक्षा करेंआपको अपने terminal में कुछ scripts run होती नज़र आयेंगीइस process में कुछ समय लग सकता है|

इस process के पूर्ण हो जाने के बाद आप निम्न command के द्वारा यह जाँच सकते हैं कि Python 3 आपके Linux System पर Install हुआ अथवा नहीं:


$ python-3.6V <press the Enter key>


NOTE: ध्यान रखें, ‘3.6 के स्थान पर आपको python के उस version का नाम देना हैजिसे आपने अपने Linux system में install किया है|


Saatvahan Samrajya (Hindi Edition) Kindle Edition


 

How To Install Python 3 In Windows

अपने Windows System पर Python 3 को Install करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

1. सबसे पहले अपने अपने मनपसंद web browser को खोलिए|

2. अब, Python के official web page जाइये और Python 3 के उस version की exe file को download कीजिये, जिसे आप अपने Windows System पर Install करना चाहते हैं|

3. Python 3 की exe file की download पूर्ण हो जाने के बाद उस location पर जाइये, जहाँ पर आपने इसे save किया है|

4. Python 3 की exe file को double-click करके execute करें|

अब आपके सामने Python 3 की Installation Wizard प्रदर्शित होगी|

5. Python 3 की Installation Wizard में दिए गये Add Python 3 to PATH नामक check-box को select करें और Install Now पर click करें|

अब Python 3 की Installation पूर्ण होने तक कुछ देर प्रतीक्षा करें| यह आपके System पर Python 3 को Install कर देगा|

6. Installation पूर्ण होने के बाद इस बात की पुष्टि करने के लिये कि Python 3 आपके Windows System पर सफलतापूर्वक Install हुआ कि नहीं, निम्नलिखित Command को अपने Windows System के Command Prompt (cmd) / Powershell में execute करें:

$ python3 –V

ऊपर दी गयी Command को Command Prompt (cmd) / Powershell में execute करने पर आपको Output में यदि Python 3 का version देखने को मिलता है, तो इसका अर्थ है कई Python 3 आपके Windows System पर सफलतापूर्वक Install हो चुका है और आपके प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है|

तो दोस्तोंआशा करता हूँ कि Python programming language से सम्बन्धित मेरा यह टुटोरिअल आपको पसन्द आया होगामेरा प्रयास है कि मैं विभिन्न विषयों से सम्बन्धित अधिक से अधिक जानकारियों को इसी प्रकार से अपने लेखो के माध्यम से आप सभी पाठकों तक पहुँचा सकूँअगर आपको मेरा यह टुटोरिअल पसन्द आया हो और यदि आप विभिन्न विषयों से सम्बन्धित जानकारियाँ प्राप्त करना चाहते हैंतो कृपया मेरी website में दिए गए enter your email address के नीचे दिए गए text box में अपनी email id डालकर Subscribe के button पर click करके मेरी website को subscribe करेंजिससे मेरे प्रत्येक लेखब्लॉगटुटोरिअलआदि की notification आपको सबसे पहले मिल सकेयदि मुझसे इस टुटोरिअल को लिखते समय कोई त्रुटि हो गयी होतो मैं आप सभी पाठकों से क्षमा माँगना चाहूँगाऔर यदि आप इस टुटोरिअल से सम्बन्धित अपने कुछ विचार प्रकट करना चाहते हैंतो आपके बहुमूल्य सुझाव टुटोरिअल के अन्त में कमेंट सेक्शन में आमंत्रित हैंमेरे इस टुटोरिअल को अपना समय देने के लिए आप सभी पाठकों का बहुत-बहुत धन्यवाद्|

तो दोस्तों, आज के इस टुटोरिअल में बस इतना ही| जल्द मिलते हैं, एक नये टुटोरिअल के साथ| तबतक के लिये स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, खुश रहें और पढ़ते रहें|


Previous tutorial: Python Introduction (Hindi)

Previous tutorial: Python History (Hindi)


Post a Comment

0 Comments