How To Install Zorin OS 15.2 Core In 32-bit OR 64-bit System (Hindi)

How To Install Zorin OS 15.2 Core In 32-bit OR 64-bit System

What is Zorin OS?
Zorin OS एक Personal Computer Operating System है| यह Linux-Debian based / Ubuntu based OS है| यह OS, Linux System के लिए new users को ध्यान में रखकर design किया गया है|
इस Linux distribution के main features में से एक, इस OS के users को उनके System का Interface, Windows / Mac OS में change करने की अनुमति देता है|
Wine और PlayOnLinux जैसे tools की सहायता से users, Zorin OS में आसानी से Windows Software Install कर सकते हैं| यह एक Linux-Debian based / Ubuntu based OS है| Zorin OS में आप किसी भी Software को Ubuntu Linux की तरह ही Install कर सकते हैं|
Zorin OS के विभिन्न versions को इसके Creators के द्वारा distribute किया जाता है| Zorin OS को Zorin Group द्वारा develop किया गया है| इसको C, C++, Python और D Programming Languages में लिखा गया है| यह Linux OS family का Operating System है|
Zorin OS, Personal Computers के लिए design किया गया है| यह एक open-source, Ubuntu-Debian based OS है, जो 32-bit / 64-bit architecture दोनों के लिए उपलब्ध है| इसके different versions को इसके offical webpage (https://zorinos.com/download/) से Download किया जा सकता है|
यह एक Free Software License OS है| Zorin OS का Current Version Zorin OS 15.2 है, जिसे इसके official webpage (https://zorinos.com/download/) से Download किया जा सकता है| Zorin OS 15.2 को 05 March, 2020 को Release किया गया है|
Zorin OS, चार Editions में Personal Computers के लिए उपलब्ध है:

Zorin OS Ultimate
यह एक Paid Version है, जिसे Download करने के लिए आपको इसके लिए निर्धारित धनराशि का Online Payment करना होगा|
Zorin OS Core
Zorin OS Core PC Users के लिए free to use version है, जिसे आप इसके इसके official webpage से free में Download कर सकते हैं|
Zorin OS Lite
यदि आपका System, Old Configutation वाला है, तो आप उसके लिए Zorin OS Lite version को Download कर सकते हैं|
Zorin OS Education
Zorin OS के इस version को इसके developers के द्वारा educational purposes में उपयोग के लिए design किया गया है|

System Requirements
Processor: 1 GHz Dual Core for 64-bit / 700 MHz Single Core for 32-bit
RAM: 2 GB minimum for 64-bit / 512 MB minimum for 32-bit
Hard disk: 20 GB minimum free hard disk space
ISO Image of Zorin OS 15.2 Core (32-bit / 64-bit)

यदि आप Windows User हैं और आप dual-boot mode में अपने Desktop / Laptop पर Zorin OS 15.2 Core को Install करना चाहते हैं, तो इसे अपने System पर Install करने से पहले नीचे दिए गए steps को follow करके Zorin OS के लिए एक New Partition create कर लीजिए|

How to Make New Partition in Windows
1. सबसे पहले Start menu / Desktop पर जाएं और My Computer / This PC पर right-click करें|
2. अब pop-up menu से Manage option पर क्लिक करें|
अब आपके सामने Computer Management नाम से एक New Window खुल जायेगी|
3. इस Window में Storage option के अन्दर दिए गये Disk Management option पर क्लिक कीजिए|
इस option पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक New Window खुल जायेगी| जिसमें आपके System पर बने हुए सारे Partitions की list दिखाई देगी|
4. इसके बाद आप जिस भी Partition का उपयोग करके New Partition create करना चाहते हैं, उस पर right-click कीजिए|
उदहारण के लिए, मान लीजिए कि आपके System में c: dive, d: और e: drive तीन Partitions हैं और आपके पास d: drive में new partition create करने के लिए extra memory उपलब्ध है, तो आप उस पर right-click कीजिए और आगे के steps को follow कीजिए|
Note: वैसे तो Zorin OS 20 GB minimum के free hard disk space पर आसानी से Run कर सकती है| परन्तु मैं आपको यही सुझाव दूँगा कि आप इसे कम से कम 100 GB / 120 GB के free hard disk space पर Install करें| जिससे भविष्य में यदि आपको इसपर कोई बड़ा Package / Software Install करना पड़े, तो उससे आपके System की Speed प्रभावित न हो|
5. अब right-click के pop-up menu से Shrink Volume option पर क्लिक कीजिए|
Shrink Volume option पर क्लिक करने के बाद अब कुछ देर प्रतीक्षा करें, इसे load होने में थोड़ा समय लग सकता है|
अब Shrink <volumeName>: नाम की एक New Window खुल जायेगी|
6. इसमें Enter the amount of space to shrink in MB option में आपको उस Partition से जितनी भी Memory लेकर Zorin OS के लिए New Partition create करना है, उस memory amount को MB में टाइप कीजिए|
उदहारण के लिए मान लीजिए कि आपको Zorin OS के लिए 100 GB का New Partition create करना है, तो 100 GB को MB में convert करके 102400 amount को Enter the amount of space to shrink in MB option में टाइप कीजिए|
7. MB में memory amount टाइप करने के बाद Shrink बटन पर क्लिक कीजिए|
अब प्रोसेस पूर्ण होने तक धैर्य रखिये| इसमें कुछ समय लग सकता है|
8. Shrink प्रोसेस पूर्ण हो जाने के बाद आपको Partition table में आपके द्वारा create किया गया New Partition दिखने लगेगा|
9. New Partition create करने के बाद Computer Management Window को बन्द कर दीजिए|
अब आप अपने System में dual-boot mode में Zorin OS 15.2 Core को Install करने के लिए तैयार हैं|
Zorin OS 15.2 Core को Download और Install करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow कीजिए|

How to Download Zorin OS 15.2 Core (32-bit / 64-bit)
Zorin OS 15.2 Core को Download करने के लिए इसके official webpage (https://zorinos.com/download/) पर जाकर अपने system architecture (32-bit / 64-bt) के अनुसार इसकी ISO file Download कीजिए|
इसे अपने System पर Install करने के लिए इसकी Bootable DVD disk / Bootable USB Stick को create कर लीजिए|
Bootable DVD disk / Bootable USB Stick को create करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow कीजिए|

How to Create Zorin OS 15.2 Core Bootable DVD / USB disk
Windows / Linux / Mac OS में Bootable DVD disk / Bootable USB Stick को create करने के लिए विभिन्न प्रकार के tools उपलब्ध हैं|
हम Windows System में Zorin OS की Bootable DVD disk / Bootable USB Stick को create करने के लिए Rufus tool का उपयोग करेंगे|
1. Windows System के लिए Rufus tool को आप नीचे दिए गए इसके official webpage से Download कर सकते हैं|
2. Rufus tool की Download पूरी हो जाने के बाद इसे double-click करके run करें|
अब Rufus की Window ओपन हो जायेगी|
3. अपने System में Blank DVD / USB pen drive insert कीजिए|
Note: ध्यान रखें! यदि आप USB pen drive को Bootable बना रहें हैं, तो pen drive को Bootable बनाने से पहले उसके data को किसी सुरक्षित location पर Save करा लें, क्योंकि Rufus Bootable disk create करते समय आपकी pen drive के सारे data को Remove कर देगा|
4. इसके बाद Partition scheme में MBR select करें और Target system में BIOS select करें|
बाकि सभी options को default ही रहने दें|
5. File system को अपने System के अनुसार Fat-32 / NTFS select करें|
6. सभी options को set करने के बाद START बटन पर क्लिक करें|
कुछ देर प्रतीक्षा कीजिए, यह आपकी DVD drive / USB pen drive को Zorin Os की Bootable disk बना देगा|
अब अपने System पर Linux के Zorin OS 15.2 Core को Install करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow कीजिए|

Zorin OS 15.2 Core Installation
1. अपने Desktop / Laptop पर Zorin OS 15.2 Core को Install करने के लिए Zorin OS की Bootable disk को अपने System में Insert कीजिए और अपने System को Restart कर दीजिए|
2. System को Restart करने के बाद जल्दी से कुछ देर तक अपने mother board के manufacturers के द्वारा निर्धारित की गयी key (del, esc, F2, F10, F9, आदि) को बार-बार दबाइये|
अब BIOS Menu open हो जायेगा|
3. BIOS Menu के खुलने के बाद, BIOS में Advanced BIOS features को select कीजिए और इसके बाद CD-ROM / DVD-ROM अथवा USB / Removable drive को अपने Computer System की first boot device के रूप में set कीजिए|
4. इसके बाद अपने BIOS की Settings को Save कीजिए|
System के Restart होने के बाद Linux family के Zorin OS 15.2 Core का Installation Setup शुरू हो जायेगा|
5. इसके बाद आपके सामने Zorin OS 15.2 Core की Welcome Window खुल जायेगी| Welcome Window की left-hand side से अपनी Language को select कीजिए और Install Zorin OS बटन पर क्लिक कीजिए|
6. यदि आपका Desktop / Laptop, Internet से connect है, तो आप कुछ third party softwares और drivers को भी Install कर सकते हैं| इसके बाद process continue करने के लिए Continue बटन पर क्लिक कीजिए|
7. Keyboard layout select कीजिए और Continue बटन पर क्लिक कीजिए|
8. यदि आप Zorin OS 15.2 Core को Windows OS के साथ dual-boot mode में Install करना चाहते हैं, तो Something else option को select कीजिए और Continue बटन पर क्लिक कीजिए|
यदि आप अपनी hard disk का पूरा data erase करके default partition scheme पर Zorin OS को Install करना चाहते हैं, तो Erase disk and Install Zorin OS option को select कीजिए और Install Now बटन पर क्लिक कीजिए और Step 13 से Installation process को follow कीजिए|
9. Zorin OS 15.2 Core को अपने Desktop / Laptop में Install करने के लिए उस partition को select कीजिए, जिसमें आप इसे Install करना चाहते हैं|
10. अब ‘+’ बटन पर क्लिक कीजिए|
आपके सामने एक New Window खुल जायेगी|
11. इस Window में mount point को ‘/’ के तौर पर और file system को ‘ex4’ के तौर पर set कीजिए|
12. अब अपने द्वारा customize किये गए partition को select कीजिए और Install Now पर क्लिक कीजिए|
अब आपको एक छोटा-सा push-up box (Write the changes to the disk) दिखेगा| इसे Continue बटन पर क्लिक करके access प्रदान करें|
13. अगली Window में यह आपसे आपका Time Zone पूछेगी| अपना Time Zone select करें और Continue पर क्लिक करें|
14. Next Window में यह आपसे कुछ basic information माँगेगी| इसमें अपना name, computer name, user name for login और password टाइप करें|
यदि आप Linux family के Zorin OS 15.2 Core में login करते समय बार-बार अपना login password नहीं देना चाहते, तो Log in automatically option पर क्लिक कीजिए|
15. Continue बटन पर क्लिक कीजिए|
16. अब आपके Desktop / Laptop में Zorin OS 15.2 Core के आवश्यक packages और softwares की Installation शुरू हो जायेगी|
कृपया कुछ देर प्रतीक्षा करें, Installation पूर्ण होने में कुछ समय लग सकता है|
17. Installation पूर्ण होने हो जाने के बाद यह आपसे System को Restart करने के लिए कहेगा|
अपने System को Restart करने से पहले अपनी Installation media को अपने System से बाहर निकाल लें और Restart पर क्लिक करें|
Congratulation! Zorin OS 15.2 Core आपके System में सफलतापूर्वक Install हो चूका है और अब यह आपके उपयोग के लिए तैयार है|

Previous: How To Install Java 8 On Ubuntu Linux 32-bit Or 64-bit (Hindi)
Previous: Java Modifiers
Previous: Book Review: I To Had A Love Story By Ravinder Singh

Post a Comment

0 Comments