What is Linux Mint
OS?
Linux Mint OS एक community-driven Linux distribution
है, जो Ubuntu / Debian System पर आधारित है| Linux Mint OS विभिन्न प्रकार के free
और open-source वाली Applocations के साथ आता है| Linux Mint OS कार्य करने में Ubuntu
Linux के ही समान है| इसको Clement
Lefebvre, Jamie Boo Birse, Kendall Weaver, और community के द्वारा develop किया गया है| यह
Linux OS Family का Operating System है|
इसको 27 अगस्त, 2006 को आरम्भिक रूप
से रिलीज़ किया गया था| Linux
Mint OS एक free-to-use औए open-source OS है| Linux
के बाकी distributions की तरह Linux Mint OS भी 32-bit और 64-bit दोनों ही system
architecture के लिए इसके official web page (https://www.linuxmint.com/download.php) पर उपलब्ध है|
System Requirements
Processor: 1 GHz Dual Core for 64-bit / 700 MHz
Single Core for 32-bit
RAM: 512 MB minimum RAM (1GB remommended for
comfortable usages)
HDD: 20 GB minimum of free hard disk space
Screen resolution: 1024 x 768 resolution minimum
ISO Image of Linux Mint 18 (32-bit / 64-bit)
Linux Mint OS को अपने System पर Windows OS के साथ Dual-boot
mode में Install करने से पहले नीचे दिए गए steps के द्वारा Linux Mint OS के लिए एक
New Partition create कर लीजिए|
Shrink Hard Disk Space for Dual-boot
1. सबसे पहले Start menu / Desktop पर जाएं और My
Computer / This PC पर right-click करें|
2. अब pop-up menu से Manage option पर क्लिक करें|
अब आपके सामने Computer Management नाम से एक New
Window खुल जायेगी|
3. इस Window में Storage option के अन्दर दिए गये Disk
Management option पर क्लिक कीजिए|
इस option पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक New
Window खुल जायेगी| जिसमें आपके System पर बने हुए सारे Partitions की list दिखाई
देगी|
4. इसके बाद आप जिस भी Partition का उपयोग करके New
Partition create करना चाहते हैं, उस पर right-click कीजिए|
उदहारण के लिए, मान लीजिए कि आपके System में c: dive,
d: और e: drive तीन Partitions हैं और आपके पास d: drive में new partition create
करने के लिए extra memory उपलब्ध है, तो आप उस पर right-click कीजिए और आगे के steps
को follow कीजिए|
Note: वैसे तो Linux Mint 20 GB minimum के free hard disk space पर आसानी से Run
कर सकती है| परन्तु मैं आपको यही सुझाव दूँगा कि आप इसे कम से कम 100 GB / 120 GB
के free hard disk space पर Install करें| जिससे भविष्य में यदि आपको इसपर कोई बड़ा
Package / Software Install करना पड़े, तो उससे आपके System की Speed प्रभावित न
हो|
5. अब right-click के pop-up menu से Shrink Volume
option पर क्लिक कीजिए|
Shrink Volume option पर क्लिक करने के बाद अब कुछ देर
प्रतीक्षा करें, इसे load होने में थोड़ा समय लग सकता है|
अब Shrink <volumeName>: नाम की एक New Window
खुल जायेगी|
6. इसमें Enter the amount of space to shrink in MB
option में आपको उस Partition से जितनी भी Memory लेकर Linux
Mint के
लिए New Partition create करना है, उस memory amount को MB में टाइप कीजिए|
उदहारण के लिए मान लीजिए कि आपको Linux
Mint के
लिए 100 GB का New Partition create करना है, तो 100 GB को MB में convert करके 102400
amount को Enter the amount of space to shrink in MB option में टाइप कीजिए|
7. MB में memory amount टाइप करने के बाद Shrink बटन
पर क्लिक कीजिए|
अब प्रोसेस पूर्ण होने तक धैर्य रखिये| इसमें कुछ समय
लग सकता है|
8. Shrink प्रोसेस पूर्ण हो जाने के बाद आपको Partition
table में आपके द्वारा create किया गया New Partition दिखने लगेगा|
9. New Partition create करने के बाद Computer
Management Window को बन्द कर दीजिए|
अब आप अपने System में dual-boot mode में Windows OS
के साथ-साथ Linux Mint 18 को Install करने के लिए तैयार हैं|
Linux Mint 18 को Download और Install करने के लिए नीचे दिए गए Steps
को follow कीजिए|
Download Linux Mint 18 ISO file
Linux Mint 18 को अपने System में Install करने के लिए Linux
Mint OS के official web page (https://www.linuxmint.com/release.php?id=27) पर जाकर अपने System
Architecture (32-bit / 64-bit) के अनुसार इसकी ISO file को Download कीजिए|
Make Bootable DVD disk / USB Stick
Linux Mint 18 को अपने System पर Install करने के लिए आपको इसकी Bootable
DVD disk / Bootable USB Stick create करनी होगी| Bootable DVD disk /
Bootable USB Stick को create करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow कीजिए|
Windows / Linux / Mac OS में Bootable DVD disk /
Bootable USB Stick को create करने के लिए विभिन्न प्रकार के tools उपलब्ध हैं| हम
Windows System में Linux Mint 18 OS की Bootable DVD disk / Bootable USB Stick
को create करने के लिए Rufus tool का उपयोग करेंगे|
1. Windows System के लिए Rufus tool को आप नीचे दिए गए
इसके official webpage के link से Download कर सकते हैं|
2. Rufus tool की Download पूरी हो जाने के बाद इसे double-click
करके run करें|
अब Rufus की Window ओपन हो जायेगी|
3. अपने System में Blank DVD / USB pen drive insert
कीजिए|
Note: ध्यान रखें! यदि आप USB pen drive को Bootable disk बना
रहें हैं, तो pen drive को Bootable बनाने से पहले उसके data को किसी सुरक्षित location
पर Save करा लें, क्योंकि Rufus Bootable disk create करते समय आपकी pen drive के
सारे data को Remove कर देगा|
4. इसके बाद Partition scheme में MBR select करें और Target
system में BIOS select करें|
बाकी सभी options को default ही रहने दें|
5. File system को Fat-32 select करें|
6. सभी options को set करने के बाद START बटन पर क्लिक
करें|
कुछ देर प्रतीक्षा करें, यह आपकी DVD drive / USB pen
drive को Linux Mint 18 OS की Bootable disk बना देगा|
अब आप अपने System में Windows OS के साथ-साथ Linux
Family के Linux Mint 18 OS को Install करने के लिए नीचे दिए गए Steps को follow
कीजिए|
Installation of Linux Mint 18 OS
1. अपने Desktop / Laptop पर Linux Mint 18 OS को Install
करने के लिए Linux Mint 18 OS की Bootable disk को अपने System में Insert कीजिए
और अपने System को Restart कर दीजिए|
2. System को Restart करने के बाद जल्दी से कुछ देर तक अपने
mother board के manufacturers के द्वारा निर्धारित की गयी key (del, esc, F2,
F10, F9, आदि) को बार-बार दबाइये|
अब BIOS Menu open हो जायेगा|
3. BIOS Menu के खुलने के बाद, BIOS में Advanced BIOS
features को Select कीजिए और इसके बाद CD-ROM / DVD-ROM अथवा USB / Removable
drive को अपने Computer System की first boot device के रूप में set कीजिए|
4. इसके बाद अपने BIOS की Settings को Save कीजिए|
System के Restart होने के बाद आपके System में Operating
System की एक List, Screen पर Display होगी|
5. इस list में सबसे ऊपर दिए गए option, ‘Start Linux
Mint 18 Cinnamon 64-bit’ / ‘Start Linux Mint 18 Cinnamon 32-bit’ पर क्लिक
कीजिए|
अब आपका Linux Mint 18 OS का Desktop environment Open
हो जायेगा| जहाँ पर आप Linux Mint 18 OS को Use कर सकते हैं अथवा इसे अपने System
पर Install भी कर सकते हैं|
6. Linux Mint 18 OS को अपने System पर Install करने के
लिए Install Linux Mint Icon पर double-click कीजिए|
अब Linux Mint 18 OS की Installation Window Open हो
जायेगी|
7. Language का चयन करें और Continue बटन पर क्लिक
करें|
8. यदि आपका System Internet से Connect है, तो आप third
party softwares / drivers के check box को क्लिक करके अपने System में third
party softwares / drivers को Install कर सकते हैं|
Note: परन्तु यहाँ पर मेरा यही सुझाव होगा कि आप अपने System
में third party softwares / drivers को Install नहीं करें|
9. Installation process को आगे बढ़ाने के लिए Continue
बटन पर क्लिक कीजिए|
10. अगले Step में आप Something else option को Select
कीजिए|
अब कुछ देर प्रतीक्षा करें, इसमें थोड़ा समय लग सकता है|
अब आपके सामने Next Window में Partition table Open हो
जायेगी| जहाँ से आप अपने System के लिए New Partition Create और Edit कर सकते हैं|
11. अब उस Partition को Select कीजिए, जिसे आपने Windows
OS में Shrink option का उपयोग करके Create किया था|
12. Partition को Select करने के बाद अब ‘+’ बटन पर
क्लिक करें|
Create Partition dialog-box Open हो जायेगा|
13. File system / Use as option में ‘Ex4 journaling file
system’ को Select कीजिए और root directory Create करने के लिए Mount point में ‘/’
को Select कीजिए और Ok पर क्लिक कीजिए|
14. Partition Create कर लेने के बाद Install Now बटन
पर क्लिक कीजिए|
Install Now बटन पर क्लिक करने के बाद ‘Write the
changes to disks’ नामक एक Message box Open हो जायेगा| Continue पर क्लिक करके Installation
को अनुमति प्रदान करें|
15. अगले Step में अपने देश का Time Zone Select कीजिए
और Continue पर क्लिक कीजिए|
16. Keyboard layout Select कीजिए और Continue पर क्लिक
कीजिए|
17. अगले Step में User name, Computer name, User और
अपना Password, आदि details type कीजिए|
यदि आप Linux Mint OS में login करते समय बार-बार अपना Password
type नहीं करना चाहते, तो Log-in automatically option पर क्लिक कीजिए|
Note: परन्तु मैं आपको यही सुझाव दूँगा कि आप Log-in
automatically option पर क्लिक नहीं करें| ऐसा करने से आपके System को संकट का
सामना करना पढ़ सकता है|
18. Details type करने के बाद Continue बटन पर क्लिक
करें|
अब कुछ देर प्रतीक्षा करें, यह आपके Syetem में कुछ
आवश्यक Packages / Softwares को Install करना प्रारम्भ कर देगा| जिसमें 10-15 मिनट
का समय लग सकता है|
19. Linux Mint 18 OS की Installation process पूर्ण हो
जाने के बाद, यह आपसे एक message box के द्वारा System को Restart करने के लिए
कहेगा|
Note: ध्यान रखिये! अपने System को Restart करने से
पहले उसमें से अपनी Linux Mint 18 OS की Installation media को बाहर निकाल लें|
Linux Mint 18 OS की Installation media को अपने System
से बाहर निकालने के बाद, अब अपने System को Restart कीजिए|
Congratulations! आपके System में Linux Mint
18 OS, Windows OS के साथ-साथ dual-boot mode में सफलतापूर्वक Install हो चूका है
और अब यह आपके प्रयोग करने के लिए तैयार है|
Previous: How To Install Zorin OS 15.2 Core In 32-bit Or 64-bit System
Previous: How To Install Atom Text Editor In Ubuntu Linux and Windows 32-bit OR 64-bit
Information Technology
0 Comments