Title: Kya Ab Bhi Pyar Hai Mujhse
Author: Ravinder Singh
Publisher: Penguin Books India
Language: Hindi
No. of pages: 272 pages
Price:
Paperback-Hindi edition (amazon.in): ₹ 157.00
Paperback-English edition (amazon.in): ₹ 169.00
Kindle edition-English (amazon.in): ₹ 85.88
About the Author
रविंदर सिंह ‘एक
प्रेम कहानी मेरी भी’, ‘क्या दोबारा हो सकता है प्यार’, ‘मानो कल की ही बात हो’, ‘ये
प्यार क्यों लगता है सही’ और ‘तुम्हारे सपने हुए अपने’ जैसी बेस्ट सेलिंग पुस्तकों
के लेखक हैं| उन्होनें दो संकलनों का संपादन भी किया है| पश्चिमी ओड़िशा के एक छोटे
से कस्बे बुडला में अपनी जिन्दगी का अधिकांश समय बिताने के बाद रविंदर वर्तमान में
दिल्ली में रह रहे हैं|
उन्होनें
प्रख्यात इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नस से MBA किया है| उन्होंने अपना 8 वर्ष का लम्बा IT
Career इन्फोसिस के साथ प्रारम्भ किया और माइक्रोसॉफ्ट में सीनियर प्रोग्राम
मेनेजर के पद पर कार्यरत रहे| एक दिन उन्हें लगा कि पुस्तकें लिखना, प्रोजेक्ट
प्लान लिखने से अधिक रुचिकर होगा| उसके बाद उन्होंने अपना पूरा समय लेखन को
समर्पित करने का निर्णय लिया| उन्होंने ‘ब्लैक इंक बुक्स’ नामक एक प्रकाशन एजेंसी
की भी स्थापना भी की, जिससे नए लेखकों की पुस्तकों को प्रकाशन का अवसर मिल सके|
About the Book
‘क्या अब भी
प्यार है मुझसे’, रविंदर सिंह के द्वारा लिखित एक बेहद रोचक और दिल को छू लेने
वाली कथा है| जोकि उनकी english में प्रकाशित बेस्ट सेलिंग पुस्तक ‘Will You Still
Love Me’ का हिंदी रूपान्तरण है| इस पुस्तक की भाषा सरल और रोचक है| जिसे किसी भी
आयु-वर्ग का व्यक्ति पढ़ सकता है| अगर आप किताबें पढने की शुरुआत करने जा रहे हैं,
तो ये पुस्तक एक अच्छी पसन्द होगी| और यदि आप पुस्तकें पढ़ने के शौक़ीन हैं और एक
उत्सुक पाठक हैं, तो भी आप इस पुस्तक को पढ़ सकते हैं|
लावण्या शिलाँग की
सदाबहार पहाड़ियों की रहने वाली लड़की है और राजवीर शाही शहर पटियाला का रहने वाला
लड़का है| उनकी मुलाकात होती है, मुंबई से चंडीगढ़ जाने वाली एक फ्लाइट पर और बातों
ही बातों में हो जाता है दोनों को प्यार| कम से कम दोनों में से किसी एक को तो…..
जब प्यार हो जाता
है, तो काफी सारी समस्याएँ भी खड़ी हो जाती हैं| इसलिए, अगर राजवीर लावण्या का साथ
चाहता है, तो उसे अपनों के कड़े विरोध का सामना करना ही पड़ेगा|
इसी बीच किस्मत
एक ऐसा खेल खेलती है कि उनकी रोमांस भरी ज़िन्दगी एक बेहद मुश्किल कगार पर आकर खड़ी
हो जाती है| खासकर राजवीर के लिए, जो इस परिस्थिति का गुनाहगार भी है और उद्धारक
भी| लावण्या की ओर उसके प्यार की कड़ी परीक्षा है| और यह पता नहीं की आगे क्या
होगा?
बेस्ट सेलर ‘Will
You Still Love Me’ का हिंदी रूपान्तरण ‘क्या अब भी प्यार है मुझसे’| एक दिल को छू
लेने वाली, अस्तित्व के बेहद करीब ऐसी कथा है, जो प्रेम-पथ की सभी बाधाओं और
मेहरबानियों को रूहानी परिवेश में ले जाकर खड़ा कर देती है|
तो दोस्तों, यदि
आप भी इस रोचक कथा को पढ़ना चाहते हैं, तो कृपया ‘Buy Now’ के बटन पर क्लिक करके आप
इस पुस्तक को खरीद सकते हैं| यदि आप इस पुस्तक का english edition पढ़ना चाहते हैं,
तो उसका लिंक मैं आपको इस लेख के अन्त में दे दूंगा| आप उस लिंक पर क्लिक करके इस
पुस्तक का english edition प्राप्त कर सकते हैं| इस पुस्तक का english edition,
paperback के साथ-साथ eBook और audio book फॉर्मेट में भी उपलब्ध है| जिन्हें आप
इस लेख के अन्त में दिए गए लिंक्स की सहायता से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|
तो दोस्तों, अभी
के लिए इस लेख में बस इतना ही| जल्दी ही मिलते हैं, एक नए लेख के साथ| तबतक के लिए
खुश रहिये, स्वस्थ रहिये और पढ़ते रहिये|
Product details
- Paperback: 272 pages
- Publisher: पेंगुइन बुक्स इंडिया (26 July 2019)
- Language: Hindi
- ISBN-10: 0143446630
- ISBN-13: 978-0143446637
- Package Dimensions: 20 x 13 x 1.5 cm
- Customer Reviews: Be the first to review this item
- Amazon Bestsellers Rank: #80,383 in Books (See Top 100 in Books)
- #7425 in Romance (Books)
- #145 in Rhetoric & Speech (Books)
- #6141 in Contemporary Fiction (Books)
Paperback (English edition): https://amzn.to/38okyud
0 Comments