![]() |
नमस्ते दोस्तों! कैसे हैं आप सब? आशा करता हूँ कि आप सब अच्छे होंगे| मेरा नाम है अँकुर सक्सेना! मैं एक लेखक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वेब डेवलपर, सेल्फ पब्लिशर, ब्लॉगर और ट्रैवलर हूँ और मैं आप सभी पाठकों का अपने ब्लॉग में स्वागत करता हूँ|
आज के इस ब्लॉग
/ लेख में, जैसा-कि आपको इस लेख के शीर्षक (Title) से पहले ही ज्ञात हो गया होगा
कि हम Window 10 को अपने System में Install करना सीखेंगे|
तो आइये दोस्तों! प्रारम्भ करते हैं, आज का यह
ब्लॉग / लेख...
Windows 10 को अपने System में Install करने से पहले इसकी Installation के लिए आवश्यक System Requirements की जानकारी होना जरूरी है| यदि आप अपने System में Windows 10 को Install करना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है कि आपका System निम्नलिखित Minimum System Requirements पूर्ण करता हो|
ATS Gameplay 2020 | Computers Ka Cargo Toronto Se Chapleau Pahunchaya (INDIAN TRUCKER)
System
Requirements For Installing Windows 10
1. Processor: 1
GHz or faster processor
2. RAM: 1 GB
for 32-bit or 2 GB for 64-bit
3. Hard drive
space: 16 GB for 32-bit or 32 GB for 64-bit
4. Graphics
card: DirectX 9 or later with 1.0 driver
System
Requirements की जानकारी प्राप्त करने के बाद, आइये अब आगे के चरणों की ओर चलते
हैं|
Step 1: सबसे
पहले अपने Mobile Phone / PC / Laptop को Internet से Connect कर लीजिये और अपना मनपसन्द
Web browser खोलिये|
Step 2: अब
Microsoft के आधिकारिक Web page से अपने System architecture अर्थात्
32-bit / 64-bit के अनुसार Windows 10 (32-bit / 64-bit) की ISO file को Download
कर लीजिये|
Step 3: इसके
बाद, Rufus tool अथवा किसी अन्य Tool की सहायता से Windows 10 की
Bootable USB Stick बना लें|
NOTE: यदि आप Rufus tool को प्रयोग करना सीखना चाहते हैं, तो मैं यहाँ आपको अपने Linux Mint 18 की Installation वाले ब्लॉग / लेख का Link दे रहा हूँ, उसमें आप Make Bootable DVD disk / USB Stick के Section पर जाकर इसे प्रयोग करना सीख सकते हैं|
How To Install Linux Mint 18 Alongside Windows OS In Dual-Boot Mode (Hindi)
Step 4: अब
Windows 10 की Bootable USB Stick को अपने Desktop PC/ Laptop के USB Port में
Insert कीजिये और अपने System को Restart कीजिये|
Step 5: अपने System
के Restart होने के बाद अपने System manufacturers के द्वारा BIOS Setup को खोलने
के लिए निर्धारित किये गये (Esc, F2, F10, F12, Del) बटन को बार-बार दबाइए, जबतक
कि आपका BIOS Setup खुल नहीं जाता है|
Step 6: अब BIOS
Setup की list में से अपनी Bootable USB Stick को चयनित कीजिये और Enter बटन को
दबाइए|
इससे आपके System
में Windows 10 की Installation की प्रक्रिया आरम्भ हो जायेगी|
Step 7: अब आपके
सामने Windows Setup नामक dialog-box प्रदर्शित होगा|
इसमें आप अपनी
Language, Time & Currency और Keyboard layout आदि Select कर सकते हैं|
Step 8: इसके
बाद Next पर Click कीजिये|
Step 9: अगली
Window में Install Now पर Click कीजिये|
Step 10: अब Windows 10 की Product key / Serial key को Type कीजिये और Next पर Click कीजिये|
Step 11: अगली
Window में आपने Windows 10 के जिस Version / Edition के लिए Product key, active
की है, उसको Select कीजिये|
साथ ही अपने
System architecture (32-bit / 64-bit) के अनुसार Windows 10 के Edition का चयन
करें|
Step 12: इसके
बाद, Next पर Click कीजिये|
Step 13: अब I
accept the license terms के Checkbox को Select कीजिये और Next पर Click कीजिये|
Step 14: अगले
चरण में, Custom: Install Windows Only (Advanced) नामक Option पर Click कीजिये|
Step 15: अब
आपके सामने Partition table प्रदर्शित हो जायेगी|
यदि आप अपने
System में New Partition बनाना चाहते हैं, तो Delete पर Click करके पुराने Partitions
को Delete करें|
इसके बाद New पर
Click करके New Partition बना सकते हैं|
NOTE:
परन्तु ऐसा करने से पहले अपने महत्त्वपूर्ण
Data का Backup बना लें, क्योंकि इस पद्दति का प्रयोग करते समय आपका Data Remove
हो सकता है|
OR
यदि आप अपने
पुराने Partition पर ही Windows 10 को Install करना चाहते हैं, तो उस Partition को
Select कीजिये, जिसमें Windows Install हो|
ज्यादातर
Devices में Windows, Drive C में Install होती है|
Step 16: Drive
C को Select कीजिये और Format पर Click कीजिये|
Format पर Click
करने के बाद, आपके सामने एक Message box खुल जायेगा, जिसमें आपसे उस Partition को Format
करने की Permission माँगी जायेगी| इसमें Yes पर Click करके Format की Permission
प्रदान करें|
Step 17: अब Drive
C को Select कीजिये और Next पर Click कीजिये|
अब Setup के
पूर्ण होने की प्रतीक्षा करें| Setup के पूर्ण हो जाने के बाद, अपनी USB Bootable
Stick को अपने System में से निकाल लें|
Setup के पूर्ण
होने के बाद आपका System Restart होगा| Restart होने के बाद में आपके System पर
Windows 10 Install होना आरम्भ हो जायेगी|
Windows 10 के आपके System पर पूर्ण रूप से
Install होने तक कुछ देर प्रतीक्षा करें| Windows 10 की Instatllation process को
पूर्ण होने में थोड़ा समय लग सकता है, यह आपके System की Speed पर निर्भर करता है|
Step 18: अपने
System में Windows 10 के Install हो जाने के बाद, Express Settings पर Click
कीजिये|
आप Custom Settings
पर Click करके अपने हिसाब से आवश्यक Components को Install कर सकते हैं|
Step 19: अगले
चरण में, आप अपना User Name, Password, आदि आवश्यक जानकारियाँ Type कीजिये और
Enter पर Click कीजिये|
इसके बाद, कुछ
देर प्रतीक्षा करें| Windows 10 के आपके उपयोग के लिये तैयार हो रही है|
कुछ देर
प्रतीक्षा करने के बाद Windows 10 के आपके उपयोग के लिये तैयार है|
तो दोस्तों! आशा
करता हूँ कि आपको मेरा यह लेख पसन्द आया होगा और उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए लाभदायक
रहा होगा| यदि मेरा यह लेख किसी भी रूप में आपकी सहायता कर पाता है,तो मेरे लिए यह बेहद
ख़ुशी का विषय होगा|
दोस्तों! अभी के लिए इस ब्लॉग / लेख में बस इतना ही| जल्द मिलते हैं, एक नए ब्लॉग / लेख के साथ| यदि आपको मेरा यह लेख पसन्द आया हो, तो कृपया ऊपर दिए गए
“Email Subscription” में अपनी Email Id के द्वारा मेरे Blog को Subscribe कीजिये|
और यदि मेरा यह ब्लॉग / लेख आपको अच्छा लगा हो अथवा आपके
लिए सहायक रहा हो, तो इस लेख के लिंक को ज्यादा
से ज्यादा लोगों के साथ Share कीजिये, जिससे मुझे आगे भी लेखन कार्य करते रहने की प्रेरणा मिले| यदि मुझसे इस लेख
को लिखते समय कोई त्रुटी रह गयी हो, तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ और आपके महत्तवपूर्ण
सुझावों का अभिलाषी हूँ|
0 Comments