प्राचीन विश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं

Title: Pracheen Vishv Ki Pramukh Nadi Ghati Sabhaytayein/प्राचीन विश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं
Author: Ankur Saxena
Publisher: Ankur Saxena
No. of pages: 102 pages
Language: Hindi
Format: Kindle edition/eBook
Price:
Kindle edition (amazon.in): ₹ 49.00

नमस्ते दोस्तों, कैसे हैं आप सब? आप सबको बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि मेरी प्रथम पुस्तक “प्राचीन विश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं” अब आपके पढने के लिए amazon.in पर उपलब्ध है| जिसका लिंक मैं आपको इस लेख के अन्त में दे दूँगा|
मेरी इस पुस्तक में आपको प्राचीन विश्व की तीन प्रमुख और सर्वाधिक चर्चित सभ्यताओं अर्थात मेसोपोटामिया सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता/सिन्धु घाटी सभ्यता और प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता से सम्बन्धित आधारभूत जानकारियों के साथ-साथ इन तीनों प्राचीन सभ्यताओं की नगर व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, राजनीतिक व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था एवं धार्मिक स्थिति के विषय में भी जानकारियां प्राप्त होंगी|
इसके साथ-साथ आपको प्राचीन मिस्त्र की सभ्यता से सम्बन्धित लेखों के माध्यम से इस महान और लोगों में सर्वाधिक प्रसिद्ध एवं चर्चित सभ्यता के सम्बन्ध में आधारभूत जानकारियों के साथ-साथ इस महान सभ्यता से सम्बन्धित निम्नलिखित तथ्यों के विषय में भी जानकारियां मिलेंगी:
  • ·        मिस्त्र: नील नदी का उपहार
  • ·        राजशाही काल
  • ·        फैरो (शासक)
  • ·        प्राचीन मिस्त्र में स्थापत्य कला
  • ·        पिरामिड
  • ·        मकबरे और मुर्दाघर मन्दिर
  • ·        स्फिंक्स और अन्य स्मारक
  • ·        प्राचीन मिस्त्र में देवी-देवता
  • ·        आफ्टर-लाइफ और ममीकरण
  • ·        प्राचीन मिस्त्र की लिपि

अपनी पहली पुस्तक, जोकि इतिहास विषय से सम्बन्धित है, का लेखन-कार्य पूर्ण करने और इसे प्रकाशित करने के बाद अब मैं अपनी दूसरी पुस्तक “कमांडर सिद्धार्थ सक्सेना एंड स्पेशल टास्क यूनिट-ध्रुव: धरती के रक्षक” शीर्षक से, का लेखन प्रारम्भ करने जा रहा हूँ|
बतौर लेखक, यह फिक्शन/साइंस-फिक्शन विधा में मेरा प्रथम प्रयास होगा| बचपन से ही मैं बड़ा होकर एक फिक्शन पुस्तक लिखना चाहता था| मैं जब छोटा था, तो चंदामामा और चंपक जैसी बाल पुस्तकों और कॉमिक्स में प्रकाशित काल्पनिक कहानियों को पढ़कर और शक्तिमान और कैप्टन व्योम जैसे टीवी शोज देखकर सोचता था कि बड़ा होकर मैं भी कभी ऐसी ही एक रोमांचकारी कथा लिखूंगा| और ये मेरा केवल एक विचार-मात्र नहीं था, बल्कि मेरा सपना भी था| और मुझे ऐसा लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने बचपन के सपने को पूरा करूँ|
कहानियों की पुस्तकों से मेरी पहली मुलाकात थर्ड-फोर्थ क्लास में हुई थी, जब मेरे पिताजी ने मुझे एक कहानी-संग्रह लाकर दिया था| मुझे अभी भी याद है कि उस कहानी संग्रह में लगभग 20-22 कहानियाँ थी| जिनको मेने अपनी गर्मियों की छुट्टियों में कई बार पढ़ा था| बस यहीं से शुरुआत हुई, मेरे पुस्तकें पढने की| इसके बाद पिताजी मेरे लिए चंपक, चंदामामा, मोटू पतलू जैसी पत्रिकाएँ और चाचा चौधरी, नागराज, ध्रुव और परमाणु जैसी कॉमिक्स लाने लगे| और इस प्रकार से पुस्तकों के प्रति मेरा लगाव बढ़ता चला गया|
मेरे पिताजी ने मुझे जो पहला कहानी संग्रह दिया था, वो काफी वर्षों तक मेरे पास रहा| और उसे मैं हमेशा अपनी छुट्टियों में दो से तीन बार पढ़ा करता था| वो पुस्तक मेरे दिल के इतनी करीब थी कि उसकी कुछ कहानियों के नाम मुझे अभी भी याद हैं, जैसे- 20 साल बाद, खोखला सिक्का, शानिलोक और हाथियों के झुण्ड में|
मैं जब छोटा था, तब बस ऐसे ही अपनी नोटबुक लेकर बैठ जाता था और मन में जो भी काल्पनिक चीजें आती चली जाती थीं, उन्हें मैं लिखता चला जाता था| लेकिन बड़े होने के बाद से स्टडीज और कामों के बीच काल्पनिक कथाओं के लेखन के लिए समय ही नहीं मिला|
परन्तु पुस्तकों और लेखन के प्रति मेरा लगाव कभी समाप्त नहीं हुआ| अभी भी मैं तरह-तरह की और विभिन्न विषयों से सम्बन्धित पुस्तकें पढता हूँ और इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज जैसे विषयों पर मैं अपनी R&D करता रहता हूँ और इनसे सम्बन्धित लेख भी लिखता हूँ| लेखन के प्रति लगाव के कारण ही मेने अपनी यह वेबसाइट बनाई| जिसके माध्यम से मैं अपना यह शौक पूरा कर सकूं और लोगों तक विभिन्न विषयों से सम्बन्धित नयी-नयी जानकारियां पहुँचा सकूं|
अपनी पहली फिक्शन/साइंस-फिक्शन पुस्तक के लिए मेने अपने मन में एक ऐसी रोमांचकारी और मनोरंजक कथा की कल्पना की है, जिसमें आपको भरपूर एक्शन और थ्रिल के दर्शन होंगे| इसके साथ-साथ इस कथा में मैंने भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकी और मशीनों के विषय में और भविष्य की अति-विकसित प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के विषय में भी कल्पना की है|
कैसे भविष्य में ये आधुनिक तकनीकी मशीनें और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज हमारे जीवन को बदलकर रख देती हैं और भविष्य में मनुष्य इन सब से कैसे डील करता है| यही सब इस पुस्तक में आपको पढने के लिए मिलेगा| इस पुस्तक का लेखन पूर्ण करने के बाद इसे मैं निकट भविष्य में आपके सामने प्रस्तुत करूँगा|
अपनी प्रथम फिक्शन/साइंस-फिक्शन आधारित इस पुस्तक के बाद मैं आने वाले समय में बायोग्राफी, यात्रा-वृतांत और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज जैसी पुस्तकें भी लिखना चाहता हूँ| इतिहास विषय से सम्बन्धित मेरी प्रथम पुस्तक “प्राचीन विश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं” मेरे द्वारा इन प्राचीन सभ्यताओं पर किये गये अध्ययन और R&D पर आधारित है| आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह प्रयास पसन्द आएगा|
यदि मेरे इस इस पुस्तक को लिखते समय किसी ऐतिहासिक कालक्रम, ऐतिहासिक पात्र, घटना, स्थान-विशेष का वर्णन करने में कोई कमी या त्रुटि रह गयी हो अथवा भाषा या व्याकरण के प्रयोग में कोई गलती हो गयी हो, तो उसके लिए मैं माफ़ी माँगता हूँ और आपके महत्वपूर्ण सुझावों का अभिलाषी हूँ|

पुस्तक को डाउनलोड कैसे करें
मेरी प्रथम पुस्तक को आप दो माध्यमों से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं| पहला ‘अमेज़न किन्डल डिवाइस’ और दूसरा अमेज़न की ‘किन्डल मोबाइल एप्लीकेशन’| आपमें से जिनके पास ‘अमेज़न किन्डल डिवाइस’ है, वो लोग मेरी पुस्तक को मेरे नाम या मेरी पुस्तक के शीर्षक “प्राचीन सिश्व की प्रमुख नदी घाटी सभ्यताएं” से ‘किन्डल स्टोर’ में सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं|
यदि आप मेरी पुस्तक को अपने स्मार्ट फ़ोन पर पढ़ना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ‘प्ले स्टोर’ से अमेज़न की ‘किन्डल मोबाइल एप्लीकेशन’ को अपने मोबाइल फ़ोन पर इनस्टॉल करना पड़ेगा| उसके बाद में आप अपनी ‘अमेज़न आईडी’ से ‘किन्डल मोबाइल एप्लीकेशन’ पर लॉग इन करके मेरी पुस्तक को डाउनलोड कर सकते हैं और यदि आपके पास अमेज़न आईडी नहीं है, तो आप नयी आईडी बनाकर ‘किन्डल मोबाइल एप्लीकेशन’ पर मेरे नाम अथवा पुस्तक का नाम सर्च करके मेरी पुस्तक को डाउनलोड करके आसानी से पढ़ सकते हैं| 
अभी के लिए इस लेख में बस इतना ही| जल्द निलते हैं एक नए लेख के साथ| तबतक के लिए खुश रहिये, स्वस्थ रहिये और पढ़ते रहिये|


Product details

  • Format: Kindle Edition
  • File Size: 3243 KB
  • Publisher: Ankur Saxena (15 March 2020)
  • Sold by: Amazon Asia-Pacific Holdings Private Limited
  • Language: Hindi
  • ASIN: B085YF2X82
  • Word Wise: Not Enabled
  • Enhanced Typesetting: Enabled 
  • Customer Reviews: Be the first to review this item